सिरोंज, मुरारिया एक्सप्रेस न्यूज।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नगर आगमन पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं कृष्णा गोड़के फेंस क्लब ने महामाई मंदिर के सामने क्लब के अध्यक्ष निंकुज प्रजापति के नेतृत्व में सिंधिया का स्वागत किया। इस अवसर अध्यक्ष प्रजापति ने शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर युवा नेता ऋषि शर्मा, अमन यादव, रोहित राठौर, गगन सेन, वरुण सेन, कुलदीप बघेल, गौरव मालवीय, रविंद्र चंदेल, राजा शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय के सामने कांग्र्रेसियों के एक बड़े समूह ने सिंधिया का स्वागत किया। इस दौरान सिंधिया फेंस क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद अकबर अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंसार अहमद, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, डॉ.सुब्हान गौरी, जकीशाह खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।