शाम चार बजे आए डॉक्टर, इसके बाद हो सके महिलाओं के नसबंदी आॅपरेशन

राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय सिरोंज में आयोजित नसबंदी शिविर में सोमवार को 34 महिलाओं के आपरेशन हुए। महिलाएं सुबह...


मुरारिया एक्सप्रेस न्यूज।

सिरोंज| राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में आयोजित नसबंदी शिविर में सोमवार को 34 महिलाओं के आपरेशन हुए। महिलाएं सुबह से ही आपरेशन करवाने के लिए आ गई थीं। पंजीयन और जांच के बाद उन्होंने अस्पताल के बाहर बरामदे में बैठ कर डाॅक्टर बीएल कुशवाह का इंतजार किया। वे शाम चार बजे करीब अस्पताल आए। इसके बाद आपरेशन शुरू हुए। इसके बाद महिलाओं की वापसी का सिलसिला रात आठ बजे से शुरू हुआ। सर्द हवाओं के बीच वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं।